पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन नहीं मिलने से फिर कामगारों ने रोका काम

वेतन नहीं मिलने से फिर कामगारों ने रोका काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>अस्पताल में लगे हैं गंदगी के ढेर

कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

समयपर वेतन मिलने और कलेक्टर द्वारा निर्धारित दरों पर भुगतान होने से गुस्साए शासकीय जन चिकित्सालय में कार्यरत सफाई सुरक्षा कर्मचारी मुख्य द्वार के पास धरने पर बैठ गए। इससे दिन भर वार्डों की सफाई होने से मरीजों को काफी परेशान होना पड़ा।

कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में सफाई सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को प्रायवेट कंपनी द्वारा काम पर रखा गया है कंपनी के ठेकेदारों द्वारा कहा गया था कि प्रत्येक महीने की पांच तारीख तक कलेक्टर द्वारा निर्धारित दरों पर वेतन दिया जाएगा लेकिन तो वेतन समय पर दिया जा रहा है और ही कलेक्टर रेट पर भुगतान किया जा रहा है। इससे कर्मचारी परेशान है।

कर्मचारी विक्रमसिंह ,मनोज वाल्मीकि ने बताया कि डेढ़ महीने से सफाई सुरक्षा कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नही किया गया हैं। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है समय पर वेतन मिलने की शिकायत कई बार कर्मचारियों द्वारा संबंधित ठेकेदार से की जा चुकी है। इसके बाद भी वेतन समय पर देने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। हड़ताल और प्रदर्शन के बाद एक दो महीने तक तो वेतन समय पर मिलता है उसके बाद दोबारा से वही स्थिति बन जाती है। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने रविवार दोपहर अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया महिला कर्मचारी ललिता बाई ,सुशीला बाई ,मीना बाई,रानीबाई , गुड्डी बाई का कहना है कि वेतन की समस्या से अस्पताल प्रबंधन को भी अवगत कर दिया गया है। यदि उन्हें समय पर और कलेक्टर रेट पर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल धरना प्रदर्शन करेंगे।

गंजबासौदा। जनचिकित्सालय के सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना।