वाचनालय पाठक संघ ने किया आयोजन
गंजबासौदा| अपनेदेश में ही हिन्दी भाषा िपछड़ी सी लगने लगी है, जबकि विदेशों में हिन्दी के लिए शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं। उक्त उद्गार िवधायक निशंक जैन ने व्यक्त किए। वे सदर बाजार वाचनालय पाठक संघ द्वारा रविवार सुबह पुराने नगर पालिका भवन वाचनालय में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विहिप के क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि हमें हिन्दी को आचरण में लाना होगा। तभी इसका और अधिक विकास हो सकेगा। तहसीलदार उपेन्द्र चौहान ने कहा कि हिन्दी को राष्ट्र भाषा का दर्जा मिले इस हेतु हमें प्रयास करने होंगे। एसडीओपी अनुराग पांडे, सौदान सिंह यादव, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्राचार्य जयनारायण मेहता, ज्ञान प्रकाश भार्गव, कैलाश नारायण शर्मा, प्रो. नरेन्द्र ठाकुर, दीपक तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संघ संरक्षक गप्पूलाल नायक, तुलसीराम नामदेव, सुनील बाबू पिंगले, डा. अशोक रोहले, दिनेश दंडोतिया, नितिन सक्सेना, उदय कुमार नामदेव, रामबाबू सोनी, जेपी श्रीवास्तव, राजेश ऐलिया उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया।
गंजबासौदा। संगोष्ठीको संबोधित करते अितथिगण।
जीवन में हो हिंदी का प्रयोग