- Hindi News
- ... तब तहसीलदार ने छापा मारकर पकड़ी अवैध शराब
... तब तहसीलदार ने छापा मारकर पकड़ी अवैध शराब
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
पुलिसऔर आबकारी विभाग से शिकायत के बाद जब कार्रवाई नहीं की गई तो ग्राम सोंठिया के ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार उपेन्द्र सिंह चौहान ने रविवार को छापामार कार्रवाई कर गांव के अवैध शराब अड्डे को बंद कराया और आरोपी को आबकारी विभाग के हवाले किया।
ग्राम सोंठिया के ग्रामीण कस्बे में चल रहे अवैध शराब अड्डे को लेकर परेशान थे। ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग से शिकायत की लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। तहसीलदार ने चार कोटवारों के साथ गांव में कालूराम बरेठा के घर छापा मार कर ३० पाव शराब के साथ नमकीन, चने आदि भी बरामद किए। वह गांव में अवैध रूप से बार की तरह अड्डा चला रहा था। इस घटना के बाद यह बात सामने आई कि अब पुलिस और आबकारी विभाग से लोगों को विश्वास उठता जा रहा है। इसी के चलते यह कार्रवाई तहसीलदार को करना पड़ रही है।