- Hindi News
- गंजबासौदा| शासकीयजन चिकित्सालय में इन दिनों मरीज अपनी बीमारी सहित अस्पताल में व्याप्त समस्याओं
गंजबासौदा| शासकीयजन चिकित्सालय में इन दिनों मरीज अपनी बीमारी सहित अस्पताल में व्याप्त समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मरीज संदीप अहिरवार ने...
गंजबासौदा| शासकीयजन चिकित्सालय में इन दिनों मरीज अपनी बीमारी सहित अस्पताल में व्याप्त समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मरीज संदीप अहिरवार ने बताया कि महिला पुरुष वार्ड में कभी भी विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है। ऐसी स्थिति में मरीजों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ता है। साथ ही वार्ड में अंधेरा हो जाने से नर्साें को भी उपचार के दौरान परेशान होना पड़ रहा है। विनोद कुशवाह ने बताया कि सफाई सुरक्षा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते परिसर की सफाई होने से वार्डाे में गंदगी फैली हुई है ,सुरक्षा गार्डों के होने से मुख्य द्वार पर ही अव्यवस्थित वाहनों का जमावड़ा लग जाता है इससे मरीजों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।