गंजबासौदा| रविवारदोपहर बरेठ रोड भावसार पुलिया पर वाहन चालकों को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। एक पंजाबी युवक ने पुलिस की लाठी छीनकर जाम की स्थिति में यातायात व्यवस्था को संभाल लिया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिया पर एक साथ ट्रकों के निकलने के कारण जाम की स्थिति बन गई थी। जाम मेें फंसे वाहनों को निकालने वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए एक पुलिस जवान ने मोर्चा संभाला था। करीब आधे घंटे तक उसने वाहनों को व्यवस्थित करने का प्रयास किया लेकिन यातायात का दबाव अधिक होने के कारण वह असफल रहा। तभी बरेठ रोड की ओर जा रहे एक हारवेस्टर चालक पंजाबी युवक ने पुलिस जवान से लाठी छीन कर जाम को हटाने में उसकी मदद की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बात मार्ग से वाहनों को व्यवस्थित रूप से निकालने में पुलिस जवान पंजाबी युवक सफल रहे। जाम हटते ही युवक अपना वाहन लेकर चला गया। जाम मेें फंसे वाहन चालकों का कहना था कि यह पहली बार देखा की किसी पुलिस वाले की लाठी छीन युवक यातायात व्यवस्था को सुधारने लगे। युवक की इस सक्रियता को देखते हुए कई वाहन चालको ने अपने मोबाइल से उसके फोटो खींचना शुरू कर दिए।