पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक चालक के जल्दी आगे निकलने के प्रयास में थमा यातायात

ट्रक चालक के जल्दी आगे निकलने के प्रयास में थमा यातायात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चालक की लापरवाही से लगा जाम

गंजबासौदा| गुरुवारदोपहर त्योंदा रोड पचमा बायपास मार्ग पर एक ट्रक चालक की जल्दबाजी के कारण अन्य वाहन चालकों को करीब आधे घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। वाहन चालक गोविंद कुर्मी ने बताया कि त्योंदा रोड से बायपास मार्ग पर जाने के लिए क्रमबद्ध तरीके से वाहनों के निकलने का क्रम जारी था तभी एक ट्रक चालक ने जल्दी निकलने के चक्कर में वाहनों की कतार तोड़ कर आगे से अपने वाहन को निकालने की कोशिश की। इससे सामने से रहे ट्रक के निकल पाने के कारण वह मार्ग पर फंस गया और जाम की स्थिति बनी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रकों को निकाला गया तब कहीं जाकर यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ हो सका। इससे गुस्साए वाहन चालकों ने ट्रक चालक को जमकर फटकार लगाई।