पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक ने मारी वृद्ध को टक्कर

चालक ने मारी वृद्ध को टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा। बेहलोटबायपास मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार मोटर साइकिल चालक ने मोदनखेड़ी निवासी 70 वर्षीय खेमचंद खंगार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध को उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय लाया गया। वृद्ध ने बताया कि वह कानों का उपचार कराने शहर आया था। तभी बेहलोट बायपास मार्ग के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।

जमीनविवाद को लेकर मारपीट

गंजबासौदा। जमीनविवाद को लेकर ग्राम विस्कावली निवासी हाकम सिंह दांगी के साथ गांव के ही तीन युवकों ने मारपीट कर दी।

पुलिस ने बताया कि हाकमसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के प्यारेलाल ,लच्छू और तीरथ अहिरवार ने शनिवार शाम खेत पर जाते समय जमीन विवाद को लेकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।