- Hindi News
- 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनेगा कर्तव्य पर्व
25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनेगा कर्तव्य पर्व
गंजबासौदा। पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्कूलों में कर्तव्य पर्व आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत छात्र-छात्राओं को अपने बस्तों की सफाई, स्कूल भवन और उसके आसपास की स्वच्छता ,सफाई का पाठ पढ़ाया जाएगा। पर्यावरण प्रदूषण के लिए जागरूक किया जाएगा। सात दिवसीय पर्व के दौरान छात्र-छात्राएं स्कूलों के साथ-साथ अपने आसपास का परिवेश भी स्वच्छ करना सीखेंगे। साथ ही संविधान में वर्णित कत्र्तव्यों को जानेंगे। इसके लिए प्रत्येक विषय की पाठ्यपुस्तक में संविधान में दिए कर्तव्यों को याद दिलाया जाएगा।मध्यप्रदेश में पिछले चार सालों से कत्र्तव्य पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।इन दिनों स्कूलों में पौधरोपण,सफाई अभियान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।