पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर नहीं आते कर्मचारी, उपभोक्ता परेशान

समय पर नहीं आते कर्मचारी, उपभोक्ता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समय पर नहीं आते कर्मचारी, उपभोक्ता परेशान

गंजबासौदा| बसस्टैंड क्षेत्र स्थित बीएसएनएल कार्यालय के उपभोक्ता सेवा केंद्र में पदस्थ कर्मचारी अधिकारियों के समय पर कार्यालय आने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उपभोक्ता सेवा केन्द्र में आने के लिए सुबह आठ से रात आठ बजे तक का समय सूचना बोर्ड पर लिखा हुआ है। इसके बाद भी कर्मचारी प्रतिदिन ग्यारह बजे से पहले नहीं आते हैं। उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ता है। उपभोक्ता मनोज जैन ने बताया कि वे शनिवार सुबह ग्यारह बजे कार्यालय पहुंचे तो कक्षों में ताले लगे हुए थे। करीब आधे घंटे इंतजार करने के बाद सफाई कर्मचारी ने आकर कार्यालय खोला। इससे उन्हें करीब एक घंटे तक परिसर के बाहर इंतजार करना पड़ा। बृजेश ,लखनसिंह कुशवाह ने बताया कि कर्मचारियों के अपडाउन के कारण कार्यालय देर से खुलता है। जिस समय ट्रेन आती है उस समय वे आते हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हंै।