जबरन वसूल रहे चंदा
जबरन वसूल रहे चंदा
गंजबासौदा| नगरमें नवरात्र उत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। वही दूसरी तरफ कई झांकी लगाने वाले युवक मार्ग के बीचों बीच खड़े होकर जबरन वाहन चालकों से चंदा वसूल रहे हंै चंदा देने से यदि किसी चालक द्वारा मना कर दिया जाता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे वाहन चालक परेशान है। स्टेशन बायपास रोड,पचमा बायपास मार्ग सहित कई स्थानों पर दर्जनों युवक मार्ग रोककर कर चंदा मांगने के लिए खड़े रहते हैं। कई वाहन चालकों ने जबरन चंदा वसूलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर कार्रवाई करने की मांग की है।