ओवर ब्रिज का काम शुरू करने लिखा पत्र
ओवर ब्रिज का काम शुरू करने लिखा पत्र
गंजबासौदा| ग्रामपंचायत सेमरा की सरपंच खालिदाबी ने सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पंचायत के नागरिकों की ओर से रेलवे गेट क्रमांक 287 पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने की मांग संबंधी पत्र लिखा है। सरपंच ने पत्र में कहा है कि गेट के समीप ओवरब्रिज बनाने के लिए सर्वे कार्य रेलवे और मध्यप्रदेश ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों की उपस्थिति में एक साल पहले कराया जा चुका है। इस काम की अनुशंसा पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने की थी। ओवर ब्रिज की मंजूरी भी हो चुकी है लेकिन कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों सहित किसानों को गेट बंद होने के कारण घंटों खड़े रहना पड़ता है। बासौदा-पबई के मध्य तीसरी लाइन प्रांरभ होने से रेल यातायात का दबाव बना रहता है। इससे गेट देर तक बंद रहता है।