पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडपंप बंद होने से पेयजल की किल्लत

हैंडपंप बंद होने से पेयजल की किल्लत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| ग्रामभड़ेरू में पिछले एक साल से बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट बना हुआ है। कई बार संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी हैंडपंप सुधारने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के मुकेश ,प्रीतम ,संतोष अहिरवार ने बताया कि गांव में पानी के लिए महिलाओं को कुओं का सहारा लेना पड़ता हैं। उन्हें रोज कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। गांव में करीब आठ हैंडपंपों का खनन कराया गया हैं लेकिन उनके खराब होने से ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो रहे हंै।

जल निकासी की नहीं व्यवस्था

गंजबासौदा।वार्ड क्रमांक आठ सहित नगर के कई स्थानों पर खाली पड़े प्लाटों में पानी भर जाने से नागरिक बीमार हो रहे हैं। वे नगरपालिका पदाधिकारियों से इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं इसके बाद भी प्लाटों में भरे पानी को निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। सिर्फ पानी में कीटनाशक दवा का छिड़काव करा दिया जाता है जबकि नागरिकों की मांंग है कि प्लाटों से जल निकासी की व्यवस्था की जाए।