पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजनल बीमारियों से पीडि़त हैं ग्रामीण

सीजनल बीमारियों से पीडि़त हैं ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| विकासखंंडमें सड़क मार्ग से दूर बसे गांवों के रहवासी इन दिनों मौसमी बीमारियों से जूझ रहे हैं। स्वास्थकर्मी भी इन गांवों में नही पहुंच रहे हंै। इस स्थिति के चलते रहवासियों को नीम हकीमों के भरोसे रहकर उपचार कराना पड़ रहा है ।मौसम में ठंडक और गर्मी के कारण गांवों में कई प्रकार की बीमारियां फैल रही है।

ग्राम बावली के बालकिशन कुशवाह ने बताया कि उनके गांव में जुलाई से अब तक कोई स्वास्थ्य दल या विभागीय कर्मचारी नही आया है। शंकरगढ के जसवंत आदिवासी ने बताया जुकाम ,बुखार और शरीर दर्द गांव की सबसे बड़ी समस्या बना है। मूडऱी के विशाल मैना ने बताया कि गांव में हर दो परिवारों के बीच एक एक सदस्य मौसमी बीमारियों से प्रभावित है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा भीड़ दवाखानों में दिखाई दे रही है कई नीम हकीम ,दो पहिया वाहन और साइकिलों से ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगा रहे हैं। इस बार मलेरिया, टायफाइड वायरल फीवर का प्रकोप ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बुरे हैं। कई स्वास्थ्य केन्द्रों पर ताला लगा हुआ है।

पदस्थ कार्यकर्ता मुख्यालय पर महीनों नही आते। शहरों में ही बने रहते हंै। कागजों पर ही उनकी सेवाएं चल रही है। इसके कारण शासन द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ नहीं मिल पा रहा है।

गांवों में नहीं पहुंच रहे स्वास्थ्यकर्मी