पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों से भरी ट्राॅली पलटी

मजदूरों से भरी ट्राॅली पलटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

मजदूरोंसे भरी ट्रैक्टर ट्राली सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे भडेरू रेलवे फाटक के आगे दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय पलट गई। दुर्घटना मेें ट्राली में बैठे 24 मजदूर घायल हो गए। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक हंै। घायलों को उपचार के लिए सवारी वाहनों से शासकीय जन चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर- ट्राली छोड़कर भाग गया। ट्राली में सवार सभी मजदूर उड़द की फसल काटने भड़ेरू जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

सभीमजदूर काली पठार के

घायलसभी मजदूर सिटी से सटी बेहलोट ग्राम के काली पठार निवासी है। दैनिक मजदूरी पर उड़द की फसल काटने के लिए जा रहे थे। फसल कटाई का सीजन शुरू हो जाने के कारण गंाव में मजदूर अपनी या फिर पड़ोसी की फसल काट रहे हंै। इसके चलते गांव से बाहर रह रहे भूमि मालिकों को कटाई के लिए शहर से मजदूरों की व्यवस्था करना पड़ रही है उनके ट्रैक्टर सुबह मजदूरों को भरकर ले जाते हंै और शाम को वापस उनके घर छोड़ जाते हैं।

हादसे में ये हुए घायल

ऊषाबाई (४० वर्ष), भूरा कुशवाह (१५ वर्ष),फूल बाई हरिजन (२५ वर्ष),मीना लोधी (१५ वर्ष),रजनी यादव (१५ वर्ष),आशा बाई (३५ वर्ष),सुरेन्द्र यादव (१५ वर्ष),मोहर बाई साहू (३० वर्ष), रोहित यादव (१८ वर्ष),गुलाब बाई साहू (६५ वर्ष), ऊषा साहू (३५ वर्ष),लक्ष्मीबाई (६० वर्ष), किरण अहिरवार (२६ वर्ष),ममता अहिरवार (३५ वर्ष),आकाश (१८ वर्ष),रुकमणि बाई (५० वर्ष),विनीता (१५ वर्ष),रामकली बाई (५० वर्ष) राजकुमार अहिरवार (३५ वर्ष)आदि को हाथ पैर,कमर ,छाती,सिर गर्दन में चोटें आई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने आगे जा रही टै्रक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के लिए जैसे ही गलत साइड से आगे जाना चाहा सामने से दूसरा वाहन गया। उस वाहन को साइड देने के प्रयास में वाहन को उसी ओर दबाया। इससे ओवर टेक कर रहे चालक ने एकाएक टै्रक्टर को मोड़ा। इस वजह से असंतुलित होकर ट्रैक्टर खाईनुमा जगह में पलट गया। टै्रक्टर के पलटते ही मजदूरों मेें हायतौबा मच गई। दुर्घटना के बाद चालक टै्रक्टर छोड़ कर भाग गया।

चालकके खिलाफ मामला

एएसआईसीताशरण सूर्यवंशी ने बताया कि नए महेन्द्रा ट्रैक्टर का चालक गांधी चौक निवासी राजकुमार ठाकुर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जा रहा ह