कीचड़ के बीच निकलना मजबूरी
गंजबासौदा। ग्रामबाबली के ग्रामीणों के लिए कीचड़ और पानी के बीच से निकलना मजबूरी बना हुआ है। गांव के समीप खानवा नदी पर पुल होने से पानी के बीच से बच्चों ,बूढ़ों महिलाओं को कंधे पर रख कर लाना पड़ रहा है। बाबली से लमन्या तक घुटनों तक कीचड़ होने से चलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा पिछले दस सालों से पुलिया और सड़क निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन जन प्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे हैं। गांव मुख्य मार्ग से आठ किलोमीटर दूरी पर बसा है।
प्रधान मंत्री सड़क निर्माण के बाद भी खानवा नदी पर पुल बनाए जाने से सड़क का लाभ ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है।