- Hindi News
- {शिकायत के बाद भी नहीं सुधारी जा रही हालत
{शिकायत के बाद भी नहीं सुधारी जा रही हालत
उदयपुर| घटेरा-उदयपुर मार्ग पर बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। घटेरा से उदयपुर तक 14 किलोमीटर मार्ग पर कई जगह डामरी करण उखड़ गया है। गड्ढों से निकली गिट्टियां फैलने से दो पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
कुछ दिन पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढों को नाम मात्र चूरी डालकर भर दिया था जो बारिश होते ही दोबारा से उखड़ गया है। मार्ग पर दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है। सागर की तरफ से आने वाले सभी मार्ग कुरवाई की ओर इसी मार्ग से जाते हंै
गंजबासौदा। घटेरामार्ग पर उभर आए हैं बड़े-बड़े गड्ढे
घटेरा-उदयपुर मार्ग पर गड्ढे होने से यातायात हो रहा प्रभावित