समस्या बनी हुई है पानी की कमी
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
मॉडलस्कूल के नए भवन में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रारंभ हो गई है लेकिन भवन में बिजली का नया कनेक्शन लगाने की कार्रवाई प्रारंभ नहीं हो पाई है। भवन में बिजली की सुविधा होने के कारण ऊपर की टंकी में पानी नहीं भर पा रहे हैं। इससे छात्रों को पानी पीने की समस्या रही है।
भवन में बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत कंपनी ने एक साल पहले इस्टीमेट बनाकर दिया था। उसके अनुसार तीन लाख रुपए खर्च बताया गया था। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानप्रकाश भार्गव ने बिजली कनेक्शन के लिए संचालनालय से तीन लाख रुपए स्वीकृत करने के लिए पत्र भेजा था। लेकिन एक साल बाद भी राशि स्वीकृत नही की गई है।
बिजली होने के कारण छात्र-छात्राओं के सामने गर्मी के मौसम में पढ़ाई करने में समस्या आएगी। वैसे भी भवन शहर से तीन किलोमीटर दूर त्योंदा मार्ग पर बना है। आसपास बाउंड्रीवाल नहीं है। इससे रात मेें सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।
इधर स्वरूप नगर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अवतारसिंह रघुवंशी का कहना है शिक्षा विभाग भवन निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहा हैं लेकिन बिजली कनेक्शन पर राशि खर्च नहीं कर पा रहा है। जबकि मॉडल स्कूल के नए भवन में प्रकाश पानी के लिए बिजली सप्लाई जरूरी है। भवन के सामने से ही बिजली सप्लाई लाइन निकली है। जिला जनपद सदस्य रितुज ऐलिया का कहना है नए भवन के साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए राशि का प्रावधान किया जाना चाहिए।
माॅडल स्कूल में नहीं पहुंची बिजली