बरेठ रोड से स्कूल तक मार्ग खराब
बरेठ रोड से स्कूल तक मार्ग खराब
गंजबासौदा| बरेठरोड मुख्य मार्ग से सुभाष निकेतन स्कूल तक गली में बड़े- बड़े गड्ढे उभर आए हैं। इससे स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही नागरिकों को आवागमन में समस्या रही है। वार्ड के सचिन शर्मा ने गली मरम्मत कराए जाने की मांग मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की है। स्कूल तक पुरानी सीसी थी जो वर्तमान में पूरी तरह उखड़ गई है।