पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन महीने से नहीं मिला राशन

तीन महीने से नहीं मिला राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| ग्राममढिय़ा सेमरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर तीन महीने से मध्यान्ह भोजन वितरण में परेशानी रही है। समूह संचालकों को राशन सहित अन्य सामान खरीदने के लिए राशि का भुगतान नही किया गया है। इस स्थिति में केन्द्र पर मध्यान्ह भोजन वितरित करने में समूह संचालक परेशानी महसूस कर रहे हैं। निर्मल समूह संचालक दौलत सिंह दांगी ने बताया कि ग्रामीण बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन वितरण के लिए तीन महीने से तो राशि दी गई और ही अनाज दिया गया है। इससे नियमित भोजन वितरण करने में परेशानी रही है। तीन महीने से जैसे- तैसे कर भोजन वितरण किया गया लेकिन अभी तक शासकीय दुकान से राशन नहीं मिला है। कई बार संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत भी कर चुके है इसके बाद भी राशि और राशन नहीं दिया जा रहा है। इससे केन्द्र पर नियमित भोजन वितरण करने में परेशानी रही है।