रास्ते में झूल रही है केबल
रास्ते में झूल रही है केबल
गंजबासौदा| वार्डक्रमांक सात में एक महीने पहले क्षतिग्रस्त केबल लाइन बदलने के लिए वार्डवासियों द्वारा विद्युत कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। अब भी केबल लाइन को नहीं बदला गया है। इस कारण केबल मार्ग के बीचों बीच झूल रही है। वार्डवासी योगेश शर्मा ने बताया कि वार्ड में विद्युत विभक्तिकरण कार्य के चलते नए पोल और केबल लाइन डाली गई थी। केबल डालते समय उसे एंगिल पर सही तरीके से नहीं बांधा गया इस कारण कई स्थानों पर केबल मार्ग के काफी करीब गई है। इसी प्रकार कई स्थानों पर केबल जल जाने के बाद भी उन्हें बदला नहीं गया है।