पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप

ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से की गई शिकायत

कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

नपाचुनाव परिणाम आने के दो दिन बाद कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है।

नपा चुनाव प्रभारी और कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने मंगलवार को मेला ग्राउंड स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि अध्यक्ष चुनाव के लिए 58 केन्द्रों पर रखी गई इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में से 40 पर 1 से लेकर4 वोट का अंतर आया है। उन्होंने बताया कि जब चुनाव के बाद केन्द्रों पर प्रारूप 18 (क) भरा गया था। उसमें दर्ज संख्या से ज्यादा वोट गिनती के समय मिले जो प्रारूप 21 (क) के तहत दर्ज है। दोनों प्रारूपों में दर्ज वोटों की संख्या से साबित है कि ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की गई है।

श्री शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेक्षक गीता मिश्रा से की गई है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई तो वे मामले को लेकर न्यायालय जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया यह गड़बड़ी पार्षद चुनाव के लिए उपयोग की गई ईवीएम मशीनों में सामने नहीं आई है।

मशीनों में गड़बड़ी होती तो पार्षदों के लिए डाले गए मतों में भी अंतर आना चाहिए था किन्तु ऐसा नहीं हुआ।

आरोप के साथ कांग्रेस की ओर से 40 मतदान केन्द्रों की सूची भी पेश की गई है। इसमें वोटिंग मशीन बंद करते समय जो संख्या थी वह मतगणना के दौरान बढ़ी है। इस मौके पर कांग्रेस से नपा अध्यक्ष पद उम्मीदवार के पति अजय तिवारी भी मौजूद थे।

गंजबासौदा। कांग्रेसने लगाए ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप।