पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बच्चों ने जाने योग के लाभ

स्कूली बच्चों ने जाने योग के लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा ग्राम मुरादपुर स्थित शासकीय विद्यालय में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण छात्र-छात्राओं को योगासन प्राणायाम सहित नियमित योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया।
योग शिक्षक पराग पुरोहित ने विद्यार्थियों को नाड़ी शोधन ,भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम,भ्रामरी सहित कई योगासनों के बारे में बताया। शारीरिक मानसिक विकास के लिए नियमित तुलसी ,आंवला ,ऐलोवेरा ,गिलोय ,देसी घी के सेवन की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बौद्धिक शक्ति बढ़ाने के लिए भी कई प्रकार के आसनों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर ओपी प्रजापति ,नेत्रपालसिंह तोमर ,नीरज शुक्ला ,रामकिशोर नामदेव ,तेजवीर प्रजापति ,अनुपम कुलश्रेष्ठ ,राजेश रघुवंशी ,मलखानसिंह राजपूत सहित कई नागरिक मौजूद थे।

- शासकीय विद्यालय में आयोजित किया गया एक दिवसीय योग शिविर
(गंजबासौदा। नि:शुल्क योग शिविर आयोजित।)