शिविर में 150 लोगों ने कराई दांतों की जांच
गंजबासौदा| मंगलवार दोपहर पारासरी नदी पुल के समीप एक निजी क्लीनिक पर नारायण सदाशिव राव पिंगले सेवा संस्था द्वारा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 150 मरीजों की जांच की गई।
जांच के दौरान डा. सौरभ जैन ने मरीजों की जांच कर उन्हें दंत रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी। साथ ही नियमित जांच कराने की बात कही। शिविर सहयोगी सुनील बाबू पिंगले ने बताया कि संस्था द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में शिविर आयोजित कर गरीब निर्धनों की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। शिविर के दौरान गणेशराम रघुवंशी, डा. अशोक रोहले, महेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, दिलीप देसाई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहर के नागरिक मौजूद थे।