- Hindi News
- गुस्साए किसानों ने किया बिजली ऑफिस मेें पर प्रदर्शन
गुस्साए किसानों ने किया बिजली ऑफिस मेें पर प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
मंगलवारदोपहर ग्राम रोजरू गृहणी के किसानों ने विद्युत कंपनी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना था कि सिंचाई के लिए ग्राम मसूदपुर फीडर से सप्लाई दी जा रही है लेकिन पर्याप्त वोल्टेज मिलने के कारण विद्युत पंप नहीं चल पा रहे हैं। इस कारण किसान फसलों की समय पर सिंचाई नही कर पा रहे हैं। इस स्थिति में फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। किसान कमरसिंह ,जाकिर खान ने बताया कि सिंचाई के लिए किसानों ने स्थाई अस्थाई कनेक्शन लिए हुए हंै लेकिन पर्याप्त वोल्टेज मिलने के कारण कनेक्शन के लिए दी गई राशि बेकार जा रही है। विद्युत कंपनी द्वारा मात्र 4 से 6 घंटे बिजली दी जा रही है जबकि सिंचाई के लिए 10 घंटे विद्युत प्रदाय किए जाने के शासन के निर्देश है। किसान असगर बेग,समरजीत सिंह ,इल्यास खान ने बताया कि पूरा वोल्टेज सिर्फ रात के समय दिया जाता है। इससे मजबूरन किसानों को सर्दी के मौसम में रात भर जागकर सिंचाई करना पड़ रही है। इससे किसानों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
प्रकाश सिंह, महबूब खान ,शाहिद बेग का कहना है कि पर्याप्त वोल्टेज मिलने के कारण किसानों को डीजल पंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे गरीब किसानों पर अनावश्यक आथर््िाक बोझ पड़ रहा है।
ग्रामीणों की मांग है कि विद्युत कंपनी द्वारा सिंचाई के लिए दस घंटे बिजली दी जाए साथ ही रात की बजाय दिन में पूरे वोल्टेज के साथ बिजली सप्लाई की जाए ताकि किसानों को परेशान होना पड़े।
यदि समस्या का निराकरण समय रहते नही किया गया तो किसान अपनी फसलों को पानी देने से वंचित हो सकते हंै। प्रदर्शन करने वालों में अनवर खान ,रकीब भाई ,महबूब खान,आबिद ,कादिरखान ,मनोज दंागी ,मेहरबान सिंह , घनश्याम सिंह, द्वारका प्रसाद सहित कई किसान मौजूद थे।
गंजबासौदा। पर्याप्तवोल्टेज मिलने से गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन।