पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन परिसर में नहीं है एटीएम सुविधा

स्टेशन परिसर में नहीं है एटीएम सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेट बैंक शाखा में लगे हैं तीन एटीएम

कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

रेलवेस्टेशन परिसर में किसी बैंक द्वारा अब तक एटीएम नहीं लगाया गया है। इससे रेल यात्रा कर रहे लोगों को एटीएम सुविधा नहीं मिल पा रही है।

नागरिक सुरेश मिश्रा ने बताया स्टेट बैंक शाखा में बाहर दो शाखा के अंदर एक एटीएम लगा है। एक स्थान पर तीन एटीएम लगाए गए हैं इसका कोई औचित्य नही है। जबकि इनमें से एक एटीएम रेलवे स्टेशन परिसर में लगाया जा सकता था। बैंक के अंदर लगी मशीन का लाभ उसी समय मिलता है जब शाखा खुली रहती है।

विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया सभी रेल स्टेशनों के बाहर स्टेट बैंक के एटीएम लगे हैं जबकि नगर प्रमुख अनाज पत्थर मंडी होने के बाद भी एटीएम सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।