गंजबासौदा| बरेठ रोड स्थित संत जोसफ चर्च में गत दिनों चोरी हुई थी। चोरी के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। चोरों का पता लगाने की मांग को लेकर फादर निधिश सहित चर्च से जुड़े अन्य लोगों ने मंगलवार दोपहर एसडीओपी अनुराग पांडे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चोरों को पकडऩे की मांग की गई है।
चर्च प्रवक्ता सुनील आइस्क ने बताया कि 3 दिसंबर की रात चोरों ने चर्च में घुसकर तिजोरी तोड़कर डेढ़ लाख रुपए चुरा लिए थे। जिसकी शिकायत कोतवाली में की गई थी लेकिन अभी तक चोरों का पता नही चल पाया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई में तेजी लाकर चोरी का खुलासा किया जाए। इस मौके पर सिस्टर डेल्फिन, ब्रदर सन्नीलाल, सिस्टर शैफी, बाबू मैथ्यू मौजूद थे
(गंजबासौदा। चोरी का पता लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।)