वाहनों का निकलना हुआ मुश्किल
गंजबासौदा| महाराणाप्रताप चौराहे से बस स्टैंड तक जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता होने के कारण दो पहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। वाहन चालक सचिन यादव ने बताया कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिन्हें मिट्टी डालकर भरा गया था। मार्ग किनारे स्थित कंप्रेशर की दुकानों से आने वाले पानी से मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे जैसे ही दो पहिया वाहन चालक अपने वाहनों को निकालते हैं पहिया गड्ढे में धंस जाता है। मार्ग के समीप गुमठियां रख कर वाहनों को कंप्रेशर की सहायता से धोया जाता है। इससे बड़ी मात्रा में पानी मार्ग पर फैलता रहता है