- Hindi News
- पात्र लोगों को नहीं मिल रहा ऋण, करेंगे शिकायत
पात्र लोगों को नहीं मिल रहा ऋण, करेंगे शिकायत
पात्र लोगों को नहीं मिल रहा ऋण, करेंगे शिकायत
गंजबासौदा| एसबीआईशाखा बरेठ से मुख्यमंत्री आवास ऋण योजना के तहत पात्र लोगों को ऋण नहीं दिया जा रहा है, इससे वे परेशान है। ऐसे सभी पात्र लोग ऋण लेने के लिए दो महीने से बैंक के चक्कर लगा रहे हंै लेकिन बैंक कर्मचारी कोटा खत्म हो जाने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा रहे हैं। इस स्थिति के चलते ग्रामीणों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण सुजीत सिंह ने बताया कि ऋण मिलने से परेशान पात्र लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर की है