पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल मेंं चोरी ,130 थाली ले गए चोर

स्कूल मेंं चोरी ,130 थाली ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

शासकीयप्राथमिक बालक शाला बूढ़ापुरा के रसोईघर का ताला खोलकर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की। चोर कमरे में रखी 130 स्टील की थाली, एक गैस सिलेंडर ,कढ़ाई ,राशन सहित अन्य जरूरी सामान ले गए हंै। इससे समूह संचालक को मध्यान्ह भोजन वितरण करने में परेशानी रही है।

समूह अध्यक्ष ममताबाई ने बताया कि सुबह जब वह स्कूूल के रसोईघर पहुंची तो मुख्य द्वार का ताला खुला हुआ था और अंदर से सामान गायब था। राशन सहित बच्चों की भोजन थालियों के चले जाने से मध्यान्ह भोजन वितरण नहीं हो पा रहा है। एक महीने पहले भी चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर खाद्य सामग्री सहित गैस सिलेंडर चुरा लिया था। इससे कई दिनों तक मध्यान्ह भोजन वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ा था। जैसे-तैसे व्यवस्था कर सामग्री जुटाई थी तो फिर से चोर सामान ले गए। इस बार उन्होंने थालिया तक नहीं छोड़ी। मजबूरन बच्चों को घरों से बर्तन ला कर भोजन करना पड़ रहा है।

समूह सचिव नम्मीबाई ने बताया कि चोरी की घटना के बाद पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पालकों का कहना है कि विद्यालय परिसर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। सुरक्षा व्यवस्था होने से चोर आसानी से परिसर में प्रवेश कर जाते हैं।