- Hindi News
- जवानों की सुस्ती पर सख्त हुए एसपी, जताई नाराजगी
जवानों की सुस्ती पर सख्त हुए एसपी, जताई नाराजगी
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
नगरमें बढ़ रहे अपराधों के ग्राफ को देखते हुए पुलिस कप्तान का रवैया सख्त हो गया है। गुरुवार को बैठक लेकर उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश पुलिस अिधकारियों-कर्मचारियों को दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शीघ्र ही आईजी योगेश चौधरी जिले के दौरे पर आने वाले हैं।
कागजी खानापूर्ति के लिए पुलिस कभी- कभी घंटे- आधा घंटे कोतवाली के सामने ही दो पहिया वाहनों को रोककर अभियान चला लेती है। इससे सड़क दुर्घटनाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी शिकायत कोतवाली में की जा चुकी है। त्योहारों के दौरान होने वाली शांति समिति की बैठक में कई बार यह मुद्दा उठाया जा चुका है। इसके बाद भी कार्रवाई होने के कारण समस्या दिन दिन गंभीर रुप लेती जा रही है। मुख्य मार्ग पर कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
दोपहिया वाहन दौड़ते हैं अंधी रफ्तार में, हो सकता है हादसा
रातआठ बजते ही मुख्य मार्गों पर तीन सवार बैठाकर युवक रोज आंधी की रफ्तार से दो पहिया वाहन अनियंत्रित गति से चलाकर निकालते हैं। इनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल रहते हैं। तेज गति से दौड़ते वाहन नागरिकों के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। अंधी रफ्तार से आते दो पहिया वाहन से बचने की कोशिश करती लीलाबाई धानक बुधवार की रात गिर गई तथा उसके सिर में चोट आई। तेज गति से रात को दौड़ते दो पहिया वाहनों के कारण लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो रहा है। इन वाहनों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
अव्यावहारिकहै दोनों थानों की सीमाओं का विभाजन
सिटीकोतवाली तथा देहात थाना बनने से शहर के नागरिकों की मुश्किलें कम होने के स्थान पर बढ़ी हैं। दोनों थाना क्षेत्रों की वर्तमान में जो सीमाएं तय की गई हैं वे व्यावहारिक नहीं हैं। पारासरी के पार रहने वाले व्यक्ति को अपराध की रिपोर्ट दर्ज कराने देहात थाने जाना पड़ता है, जबकि उन्हें सिटी कोतवाली नजदीक पड़ती है। नागरिक लगातार मांग कर रहे हैं कि शहरी क्षेत्र को सिटी कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र को देहात थाने में शामिल किया जाए। नागरिक जब भी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचते हैं उन्हें दूसरे थाने भेजा जाता है।
नहीं चला रेडियम संकेतक लगाने का अभियान
डीआईजीआरएल प्रजापति और एसपी धर्मेंद्र चौधरी देहात थाने और सिटी कोतवाली को सड़क हादसे रोकने के लिए चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने का अभिया