पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्रामघाट के लिए नया मार्ग बनाने की मांग

विश्रामघाट के लिए नया मार्ग बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामघाट के लिए नया मार्ग बनाने की मांग

गंजबासौदा| विश्रामघाटजाने के लिए मेला ग्राउंड से अतिक्रमण हटाने में अक्षम रही नपा को शहर के नागरिकों ने सुझाव दिया है कि विश्रामघाट जाने के लिए नया मार्ग विद्याश्री होटल के पास से बनाया जाए। इस मार्ग के निर्माण के लिए नपा को पारासरी नदी पर पुलिया का निर्माण करना होगा पुलिया बनने से बरेठ रोड, स्टेशन क्षेत्र त्योंदा रोड से सीधे अंतिम यात्रा इस मार्ग से निकाली जा सकेगी। इससे मेला ग्राउंड मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा।