पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरी नहीं देने पर ठेकेदार की शिकायत

मजदूरी नहीं देने पर ठेकेदार की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

ग्राममेवली के समीप वेयर हाउस निर्माण कर रहे 26 मजदूरों ने गुरुवार दोपहर सिटी कोतवाली पहुंचकर ठेकेदार की शिकायत की।

मजदूरों का कहना है कि वे छिंदवाड़ा से मजूदरी करने आए है। उन्हें मथुरा नाम का ठेकेदार मेवली गांव मंे वेयर हाउस निर्माण कार्य के लिए लेकर गया था। काम करते हुए डेढ़ महीने हो गए हैं लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस कारण उन्हें जीवन यापन करने में परेशानी रही है। मजदूर मुन्नालाल मुहासिया ने बताया कि हमारे साथ 26लोग काम कर रहे हैं। किसी को भी भुगतान नहीं किया गया है। पैसे मंागने पर भी नहीं दिए जा रहे हैं। पूना मुहासिया ,अमानसिंह, जौहरसिंह ने बताया कि उन्हें वापस अपने गांव जाना है लेकिन ठेकेदार द्वारा पैसे नही दिए जाने के कारण वे अपने गांव नहीं जा पा रहे है।

गंजबासौदा। मजदूरोंको नहीं मिली डेढ़ महीने से मजदूरी