पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई के लिए नागरिकों से सहयोग मांगा

सफाई के लिए नागरिकों से सहयोग मांगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| नगरमें सफाई अभियान की सफलता के लिए जन सहयोग आवश्यक है। नालियों में गंदगी कम कचरा ज्यादा निकल रहा है। नागरिक नगर को साफ रखने में नपा का सहयोग करंे। इस आशय की अपील नपा के स्वास्थ्य निरीक्षक आरके नेमा ने लोगों से की है।

श्री नेमा ने बताया कि गलियों से लेकर मुख्य मार्ग पर बनी नालियों से प्रतिदिन कचरा निकल रहा है। कर्मचारी परेशान इसलिए परेशान है कि नालियोंं से पॉलीथिन, कागज आदि मिल रहे हैं। लोग घर के बाहर कचरा फेंकने जाते ही नहीं हैं। घर से बाहर नाली में ही कचरा डाल देते हैं। इससे गंदे पानी की निकासी बंद हो जाती है।

वार्ड पार्षद राहुल ठाकुर का आरोप है कि सड़क की सफाई करने वाले कर्मचारी कचरा फेंकने के स्थान पर नाली में ही डाल देते हैं। इससे गलियोंं में पानी का बहाव बंद हो जाता है। जब तक यह मानसिकता समाप्त नहीं होती नगर में सफाई व्यवस्था में सुधार आना संभव नहीं है।