पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में नहीं महिला चिकित्सक

अस्पताल में नहीं महिला चिकित्सक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना इलाज कराए लौटना पड़ता है महिलाओं को

कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

शासकीयजन चिकित्सालय में सुबह ओपीडी में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महिला चिकित्सक उपलब्ध नहीं है। इस वजह से महिला मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

पिछले कई महीनों से महिला चिकित्सक का पद खाली होने के कारण ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को मजबूरन प्रायवेट अस्पतालों में जाकर उपचार कराना पड़ रहा है। सुनीता सेनी ने बताया कि प्रति बुधवार और गुरुवार को महिलाओं की जांच के लिए महिला चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन कई महीनों से महिला चिकित्सक होने के कारण महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है।

रामकली अहिरवार ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से जांच कराने के लिए निर्धारित समय पर अस्पताल आती है लेकिन महिला चिकित्सक के होने के कारण वापस जाना पड़ता है। गीता बाई ,विमलेश राजपूत ने बताया कि शासकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच होने के कारण उन्हेें प्रायवेट अस्पतालों में उपचार कराना पड़ रहा है। इस बारे में बीएमओ डा. शेखर भार्गव ने बताया कि पदस्थ महिला चिकित्सक लंबे समय से अवकाश पर है। उन्हें शोकाज नोटिस भी दिया गया है।

गंजबासौदा। समयदिया लेकिन नहीं की जांच। परेशान होती रही महिलाएं।