खराब हैंडपंपों को ठीक करने का काम शुरू
खराब हैंडपंपों को ठीक करने का काम शुरू
गंजबासौदा| नपाने बंद हैंडपंपों को ठीक करने का कार्य प्रारंभ किया है। इन दिनों नगर में जितने भी हैंडपंप हैं, उनका सर्वे किया जा रहा है ताकि पता चल सके कितने बंद हैं तथा कितने चालू हैं। सर्वें के आधार पर ही उनकी मरम्मत की जाएगी। मरम्मत का कार्य वार्ड 1, 2, 3 ,4 5 में चल रहा है ताकि आने वाले गर्मी के मौसम में नागरिकों को पानी उपलब्ध कराने में समस्या आए।