गंजबासौदा| विदेशमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सुषमा स्वराज 16 सितंबर को दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर से एसजीएस कॉलेज प्रांगण पहुंचेंगी। बाद में वे महावीर विहार मिल रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने रवाना होंगी। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष तोरणसिंह दांगी पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी मौजूद रहेंगे।