श्रद्धांजलि दी
श्रद्धांजलि दी
गंजबासौदा| श्रीलालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य प्रख्यात चित्रकार, मूर्तिकार पारसमल दासोत का विगत दिवस निधन हो गया। उनके निधन पर साहित्यकार संघ, नागरिक सेवा समिति, श्वेताम्बर जैन समाज चेतना सेवा समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन साहित्यकार भवन में किया गया। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्व. दासोत की लघु कथाओं का प्रकाशन देश सहित पाकिस्तान में भी हुआ है।