जवाहरलाल नेहरू कालेज में मना हिंदी दिवस
जवाहरलाल नेहरू कालेज में मना हिंदी दिवस
गंजबासौदा| जवाहरलालनेहरू स्मृति महाविद्यालय में हिं्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ.अनिल जैन ने कहा कि हिन्दी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम को प्रो. लक्ष्मीनारायण शुक्ल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ.पीसी जैन का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनिल जैन ने शाल,श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।