- Hindi News
- देव स्थान की मरम्मत रोकने पर समाज में आक्रोश
देव स्थान की मरम्मत रोकने पर समाज में आक्रोश
देव स्थान की मरम्मत रोकने पर समाज में आक्रोश
गंजबासौदा| धोबीसमाज को आराध्य देव घटोइया बाबा चबूतरे की मरम्मत करने से रोकने पर आक्रोशित लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अनिल जैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धोबी समाज के ज्ञापन में कहा गया है कि वर्षों से उनके आराध्य देव का चबूतरा बना है। पहले समाज के लोग इसी चबूतरे के पास घाट पर कपड़े धोते थे। त्योहारों पर इसी स्थान पर पूजा- अर्चना करते हैं। सालों पुराना यह चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया है। 11 सितंबर को समाज द्वारा क्षतिग्रस्त चबूतरे की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया तो अनिल जैन ने तहसीलदार, पटवारी पुलिस के सहयोग से मरम्मत कार्य रोक दिया। इससे समाज के लोगों को गहरा आघात लगा है। समाज के आराध्य देव स्थान से प्रभावी व्यक्ति का अतिक्रमण हटाया जाए। नहीं तो समाज आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में चिमनलाल, मुन्नालाल, जयप्रकाश, भगवानसिंह, तुलसीराम, सुरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र सिंह, राजकुमार, धीरज सिंह, पूरनलाल, दीवान सिंह मालवीय सहित अनेक लोग मौजूद थे।
गंजबासौदा। धोबीसमाज ने देव चबूतरे के निर्माण को रोकने के विरोध में दिया ज्ञापन