प्रतियोगिता में जैन राय प्रथम
नवांकुर िवद्यापीठ में आयोजित थी वाद-विवाद स्पर्धा
गंजबासौदा| नवांकुरविद्यापीठ में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था वर्तमान में हिन्दी की प्रासंगिकता। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। स्तुति जैन ने पक्ष और क्षमा राय ने विपक्ष में विचार व्यक्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में अध्यापक शैलेन्द्र कुमार पिंगले ने हिन्दी की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए नेताओं, राजनेताओं और अभिनेता आदि को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व रासेयो प्रभारी हरिओमशरण शर्मा ने हिन्दी का महत्व बताया। शिक्षक संदीप रावत ने अपने उद्बोधन में हिन्दी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विद्यालय के शिक्षक श्री सुनील भावसार ने कहा कि हिन्दी के अच्छे दिनों की शुरूआत हो गई है। इसके अतिरिक्त शंभुसिंह रघुवंशी, राम किशन राठौर, रमेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
गंजबासौदा। वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन नवांकुर स्कूल में किया गया।