पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोतियाबिंद निवारण शिविर आयोजित

मोतियाबिंद निवारण शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

सदगुरुसेवा संघ ट्रस्ट अनंतराव देसाई की पुण्यस्मृति में सोमवार दोपहर लाल पठार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मोतियाबिंद निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सहयागी सुनील पिंगले ने बताया कि 255 नेत्र रोगियों की जांच की गई।

जांच के दौरान 50 मरीजों को चश्मे के नंबर दिए गए। 135 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां बांटी गई। साथ ही 40 मरीजों को मोतियाबिंद होने पर ऑपरेशन के लिए आनंदपुर ट्रस्ट अस्पताल बस द्वारा भेजा गया। मरीजों की जांच डा. राजेश नमन, डा. आरके वर्मा, भारतेंदु शर्मा, आरपी शुक्ला द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व संसदीय सचिव अजय सिंह रघुवंशी, हरिसिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य रितुज एलिया, कंछेदीलाल जैन, गणेशराम रघुवंशी, दिलीप देसाई, राजेश भार्गव सहित कई नागरिक मौजूद थे।

गंजबासौदा। नेत्रशिविर में मरीजों की जांच करते डाक्टर।