पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीचड़ में अनाज से भरी ट्राली पलटी, गेहूं खराब

कीचड़ में अनाज से भरी ट्राली पलटी, गेहूं खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

सोमवारशाम चार बजे ग्राम मढिय़ा सेमरा के समीप अनाज से भरी ट्राली के पलटने से कई बोरी अनाज खराब हो गया। क्योंकि इस मार्ग पर भारी कीचड़ थी।

ग्रामीणों ने बताया कि अनाज से भरी ट्राली गांव की उचित मूल्य की दुकान पर राशन देने जा रही थी तभी मार्ग पर कीचड़ और गड्ढे होने के कारण वह पलट गई। ग्रामीण रमेश अहिरवार ,कोमल प्रजापति ने बताया कि बासौदा-गुलाबगंज मार्ग से गांव तक पहुचंने के लिए करीब एक किलोमीटर का रास्ता कच्चा होने के कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है। लंबे समय से मरम्मत मार्ग निर्माण होने से जगह- जगह गड्ढे उभर आए हैं। आए दिन वाहनों के पलटने से चालक परेशान है। बारिश के समय कीचड़ और गड्ढों में पानी भर जाने से स्कूली छात्रों सहित ग्रामीणों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। रहवासियों द्वारा मार्ग मरम्मत की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी हैं। इसके बाद भी समस्या हल करने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रति वर्ष बारिश के समय ग्रामीणों को इस समस्या से जूझना पड़ता है।

गंजबासौदा। ट्रालीपलटने से कीचड़ में फैले गेहूं