पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पक्षी फंसने से पाइप में रुक गया था पानी

पक्षी फंसने से पाइप में रुक गया था पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

चक्कस्वरूप नगर जाने वाली जल सप्लाई लाइन से दो मरे कबूतर निकलने के बाद नागरिकों का गुस्सा नपा पदाधिकारियों पर फूट पड़ा।

पिछले एक सप्ताह से वार्ड क्रमांक 12 13 में चक्क स्वरूप नगर मार्ग पर बेहद कम और बदबूदार पानी मिल रहा था। इसकी शिकायत नागरिकों ने पार्षद रूपेन्द्र शर्मा से की थी। पार्षद की शिकायत पर नपा के जल विभाग ने पाइप लाइन खोदकर चैक किया तो उसमें दो कबूतर सड़ी हालत में फंसे मिले। कबूतरों के कारण जल सप्लाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसके कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा था। घटना के बाद वार्ड के नागरिकों का गुस्सा नपा पर फूट पड़ा और उन्होंने नपा के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों को जमकर कोसा।

वार्ड के ह्दयेश शर्मा ने बताया कि नपा की दूषित जल सप्लाई के कारण बच्चों में बीमारी फैल रही है। बृजेश विश्वकर्मा का कहना था कि पाइप लाइन में जाने कितने पक्षी और फंसे होंगे। इस घटना के बाद पानी पीने की इच्छा नहीं हो रही है। बल्लू भाई का कहना है कि पहले भी पाइप लाइन से मरे पक्षियों के पंख आदि निकल चुके हैं। संदीप राय, अमित चौरसिया, तुलसा बाई का आरोप है कि मेला ग्राउंड के संपवैैल और वार्डों में बनी पानी की टंकियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है, वह हमेशा खुली रहती है। टंकी के पानी में कौवा, कबूतर, चिडिय़ा आदि गंदगी फैलाते हैं। वे पानी के साथ पाइप लाइनों में फंस कर पानी दूूषित कर रहे हैं। इससे पहले वार्ड क्रमांक 4 में भी ऐसा ही मामला प्रकाश में आने के बाद रहवासियों ने जमकर हंगामा किया था।

गंजबासौदा। पाइपलाइन में कबूतर निकले, लोगों ने जताया विरोध।

पाइप लाइन से कबूतर निकले, जताया आक्रोश