आयोजन में सम्मानित हुए साहित्यकार
गंजबासौदा| हिन्दीदिवस के उपलक्ष्य में साहित्यकार जयनारायण मेहता तथा विधायक निशंक जैन का सम्मान सामाजिक कार्यों के लिए किया गया। उन्हें साहित्यकार संघ द्वारा बाबूलाल माहेश्वरी की स्मृति में सम्मान पत्र भी सौंपे गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष कांतिभाई शाह ने की। अतिथि के रूप में विहिप के क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी, जन चेतना समिति के अध्यक्ष कंछेदीलाल जैन, समाजसेवी राजेश माथुर और कवि कृष्ण बख्शी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट चन्द्रकुमार तारण द्वारा किया गया।