गंजबासौदा| ग्रामकुल्हार निवासी 38 वर्षीय सावित्री बाई कुशवाह ने पारिवारिक कारणों के चलते शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वह उपचार के लिए महिला को शासकीय जन चिकित्सालय लेकर आए। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर वह महिला के कथन लेने अस्पताल पहुंचे लेकिन इससे पहले महिला की मृत्यु हो चुकी थी।
चैकिंग अभियान चलाया : गंजबासौदा।शनिवार दोपहर जयस्तंभ चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी बैठान, बिना नंबर के वाहन चलाने सहित तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।