- Hindi News
- सीएफ के दौरे से वनकर्मियों में अफरातफरी का माहौल
सीएफ के दौरे से वनकर्मियों में अफरातफरी का माहौल
गंजबासौदा| जंगलमें रहने और गश्त करने वाले वन कर्मचारियों अधिकारियों को इन दिनों जंगली जानवर से ज्यादा सीएफ का डर बना हुआ है। दिन हो या रात सीएफ मनोज अग्रवाल चाहे जब वन क्षेत्र की गश्त पर जाते हैं। यह क्रम पिछले दो महीने से चल रहा है। इस कारण कर्मचारी अपना मुख्यालय और मैदान नहीं छोड़ पा रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से चल रही कार्रवाई के दौरान सीएफ आधा दर्जन औचक दौरे कर चुके हैं। सीएफ कभी विभाग की गाड़ी से तो कभी प्राइवेट वाहन लेकर आते हैं। इसके कारण उदयपुर क्षेत्र में नया प्राइवेट वाहन देखते ही सीएफ के आने की खबर फैलने लगती है। इन दिनों वन विभाग के अधिकारियों द्वारा जंगल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए रोज पूरे जिले से किसी किसी वन परिक्षेत्र के कर्मचारियों के दल गश्त पर रहे हैं।