पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतिशबाजी राघौगढ़ से आएगी और भोपाल में बनेगा रावण

आतिशबाजी राघौगढ़ से आएगी और भोपाल में बनेगा रावण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

बासौदाहिन्दू उत्सव समिति की बैठक मानस भवन मेला ग्राउंड पर पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी की उपस्थिति में आयोजित की गई। इसमें दशहरे पर रावण का पुतला भोपाल से मंगाने का निर्णय लिया गया और आतिशबाजी राघौगढ़ से लाने का फैसला किया।

इस बार समिति अन्य सालों की अपेक्षा यह कार्यक्रम भव्यता से आयोजित करेगी। इसके चलते रावण दहन के दौरान उसके पुत्र मेघनाथ और भाई अहिरावण के पुतले भी खड़े किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष बीके शर्मा ने बताया हर साल पुतले नगर में ही तैयार होते थे लेकिन इस बार उनका नक्शा नए तौर तरीके से रखा जाएगा। इसके लिए भोपाल के कलाकारों से इनको तैयार कराया जाएगा।

इसके साथ ही दशहरे पर समिति नगर की प्रतिभाओं को मंच से अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका देगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगी। कार्यक्रम और नवरात्र पर्व पर नगर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहे, इसके लिए पुलिस और प्रशासन से चर्चा की गई। शहर में नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरे पर ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। समिति हर साल नवरात्र पर सबसे अच्छी झांकी, डेकोरेशन और मूर्ति सज्जा के लिए पुरस्कार भी प्रदान करती है।

बैठक में धर्मपाल शर्मा, बालकृष्ण राजपूत, राधेश्याम तिवारी, पंडित केशव शास्त्री, कैलाश सक्सेना, रमेश जाट, अनिल अग्रवाल, संजय जैन वसंत अग्रवाल, राजेश तिवारी, शिवशरण रघुवंशी, प्रवीण शर्मा, पंकज एलिया, नरेन्द्र सिंह रघुवंशी, डा. राकेश सिंह जादौन, गोविंद पटेल उपस्थित थे।