मालिक के साथ माल भी चला गया
गंजबासौदा| पेटदर्द से मौत के बाद चालीस वर्षीय निर्भय मालवीय का दाह संस्कार भी शनिवार को उसके गांव सिरावदा में नहीं हो सका कि उसके सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सामग्री उठा ले गए। निर्भय की मौत के बाद उसका परिवार अंतिम संस्कार के लिए गांव गया था।
चोरों ने रात को मकान का ताला तोड़ कर चोरी कर ली। सुबह जब पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा और दरवाजा खुला देखा तो उसके गांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। चोर मकान से क्या सामग्री ले गए, इसके लिए पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार है। इसके बाद ही नुकसान की जानकारी मिल सकेगी।