पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 मामले आए, 5 में कराया समझौता

12 मामले आए, 5 में कराया समझौता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| परिवारपरामर्श केंद्र की बैठक में शनिवार को पति प|ी विवाद के 12 मामले सदस्यों के सामने आए। उनमें से तीन मामलों में न्यायालय जाने की सलाह दी गई। जबकि एक मामले में आवेदक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कराया गया।

तीन मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं हुए जबकि जिन पांच मामलों में समझौता कराया गया। उनमें पंचपीर निवासी महिला मीना (बदला नाम)ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत की थी। इसी प्रकार ग्राम सलोई निवासी ललता बाई ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी कि वह कामकाज नहीं करता। जबकि रमेश रैकवार बजरिया बीना ने प|ी के मायके वालों पर आरोप लगाया था। वह उसकी प|ी को ससुराल नहीं भेजते।

ग्राम वोथी की नीनाबाई ने पति पर शराब के लिए घर का सामान बेचने का आरोप लगाया था। इसी प्रकार नामदेव कालोनी निवासी सूरजबाई ने पति के खिलाफ शिकायत की थी वह उसे शाजापुर रहने के लिए दबाव बनाता है। इन सभी प्रकरणों में पति-प|ी को सदस्यों ने समझाया और समझौता कराया। बैठक में एसडीओपी अनुराग शर्मा, एडवोकेट मंजू कुशवाह, लक्ष्मी शर्मा, आरती श्रीवास्तव, शशि प्रजा बजाज, सावित्री त्रिवेदी, शवनम बी सहित प्रधान आरक्षक अनीता सिंह उपस्थित थीं।