पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुस्लिम मंच चलाएगा गो रक्षा अभियान

मुस्लिम मंच चलाएगा गो रक्षा अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा|मुस्लिम राष्ट्रीयमंच पूरे देश में गो रक्षा अभियान चलाएगा।यह जानकारी मंच के जिला संयोजक सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने बैठक के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि हिंदू और मुसलमान सभी गाय के दूध का उपयोग करते हैं लेकिन गाय की रक्षा के लिए गंभीर नहीं हैं। इसीलिए मंच भी गो रक्षा के लिए आंदोलन चलाएगा। इस अभियान के तहत जन जागरण किया जाएगा। इसके लिए मंच ने भी दस लाख मुस्लिमों के हस्ताक्षर कराए हैं। मध्यप्रदेश शासन का गोपाल पुरस्कार लटेरी के गोरक्षक शमीम खान ने जीता है। वे भी इस कार्यक्रम से जुड़े है।मंच भी ऐसेे गोसेवकों का सम्मान आयोजित करेगा।

संगठन के नगर संयोजक बशीर खान ने जूता विक्रेताओं से काफ लेदर से बने जूते, पर्स ,बेल्ट, बेग आदि विक्रय नहीं करने का आहवान किया है। साथ ही नागरिकों से भी ऐसी चीजों का उपयोग करने को कहा है। बैठक में भैयन मंसूरी, असलम खान, नसीम मंसूरी ,हाफिज इमरान खान, इकबाल अहमद, गुफरान अहमद, फेज हैदर नकवी, काजी जाहिद भाई, काजी सैयद बिलाल अली, शराफत कादरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।